एचसी का आदेश साबित करता है कि समीर वानखेड़े ने आर्यन को अगवा किया था: नवाब मलिक

बॉम्बे हाईकोर्ट से आर्यन खान की ज़मानत का आदेश जारी होने के बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा है, "इससे साबित होता है कि यह समीर दाऊद वानखेड़े का फर्ज़ीवाड़ा था।" उन्होंने कहा, "यह अपहरण और उगाही का मामला था जो सेल्फी लीक होने से फेल हो गया।" उन्होंने केंद्र से वानखेड़े के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।