'द ब्रूटलिस्ट' के लिए बेस्ट ऐक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले एड्रियन ब्रॉडी ने ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 5 मिनट 40 सेकेंड का भाषण देकर ब्रिटिश अभिनेत्री ग्रीर गार्सन के 82 साल पुराने रिकॉर्ड (5 मिनट 30 सेकेंड) को तोड़ा है। गार्सन ने 1943 में बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था।