पॉर्न स्टार केंड्रा लस्ट ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के साथ तस्वीर शेयर की है। केंड्रा ने लिखा, "अचानक हुई मुलाकातें हमेशा बेहतरीन होती हैं। बेहद प्रेरणादायक और ज़मीन से जुड़े हुए इंसान।" हालांकि, यूज़र्स ने कहा कि दोनों की कोई मुलाकात नहीं हुई है। कई यूज़र्स ने पोस्ट का फैक्ट चेक करते हुए इसे एआई जेनरेटेड तस्वीर बताया।