अभिनेता ऐलेक बॉल्डविन द्वारा सेट पर प्रॉप गन से सिनेमैटोग्राफर की गोली मारकर गलती से हत्या करने और निर्देशक को घायल करने के बाद 911 पर हुई इमरजेंसी कॉल का ऑडियो जारी हुआ है। स्क्रिप्ट सुपरवाइज़र मेमी मिचेल ने कहा, "हमें तुरंत मदद चाहिए...यह एडी (असिस्टेंट डायरेक्टर)...जो...मुझपर चिल्ला रहे थे, रिविज़न्स का पूछ रहे थे...उन्हें बंदूकें चेक करनी चाहिए थीं।"