एनएचआरसी ने बोरवेल में गिरने से हुई बच्चे की मौत पर राजस्थान सरकार को भेजा नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 150 फीट गहरे बोरवेल में 56 घंटे तक फंसे रहने से 5 वर्षीय बच्चे की हुई मौत को लेकर राजस्थान सरकार और पुलिस को नोटिस जारी किया है। एनएचआरसी ने 2 सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एनएचआरसी के मुताबिक, यह लापरवाही अधिकारियों की ओर से कर्तव्य की उपेक्षा है।