राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट एसएसआई मुनेश सिंह ने संत प्रेमानंद महाराज से पूछा है, "मैंने बहुत एनकाउंटर किए...अपने पथ पर चलता रहूं या प्रभु की शरण में आ जाऊं?...मन विचलित रहता है।" इसपर प्रेमानंद महाराज ने कहा, "मन साथ दे तो भगवत प्राप्ति का समय निकालिए...आधा जीवन भारत को दिया अब...आधा भगवान को दीजिए।"