बीजेपी नीत एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री व एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। अगर मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीतती हैं तो वह पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी।