बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को होने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक को लेकर कहा है, "एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए हमारे 38 सहयोगी दलों ने मंज़ूरी दे दी है।" उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षों में एनडीए का विस्तार हुआ है। बकौल नड्डा, एनडीए भारत को मजबूत करने के लिए है।