एनडीए को 400 और 'INDIA' ब्लॉक को मिल सकती हैं 107 सीटें: 'न्यूज़24-टुडेज़ चाणक्या' एग्ज़िट पोल
'न्यूज़24-टुडेज़ चाणक्या' के एग्ज़िट पोल के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में एनडीए को 400 सीटें, 'INDIA' ब्लॉक को 107 सीटें जबकि अन्य को 36 सीटें मिलने के अनुमान लगाए गए हैं। इसके अनुसार, यूपी में एनडीए को 68 जबकि 'INDIA' को 12 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 24 और टीएमसी को 17 सीटें मिल सकती हैं।