केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है, "एनडीए को कोई खतरा नहीं है...भले ही शिवसेना और अन्य पार्टियां 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर एंटी-बीजेपी मोर्चा बनाने के लिए साथ आ जाएं।" दरअसल, एंटी-बीजेपी गठबंधन बनाने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी।