प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निज़ामाबाद में एक रैली में दावा किया है कि 2020 में हैदराबाद निकाय चुनावों के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने उनसे संपर्क किया था और एनडीए में शामिल होने की इच्छा जताई थी। पीएम मोदी ने बताया, "मैंने केसीआर से कहा- आपके कारनामे ऐसे हैं कि मोदी आपके साथ नहीं जुड़ सकता।"