कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने मंगलवार को एनडीए सरकार को 'नो डेटा अवेलेबल' सरकार कहा। उन्होंने कहा, "संसद में सवाल पूछा गया था कि...आखिर टुकड़े-टुकड़ें गैंग के सदस्य कौन हैं?...जवाब मिला- कोई डेटा...उपलब्ध नहीं है।" बकौल चिदंबरम, ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों, नदियों में बहे शव और किसानों की आय दोगुनी करने पर भी डेटा उपलब्ध नहीं है।