एनडीटीवी को खरीदना व्यावसायिक अवसर से अधिक एक 'ज़िम्मेदारी' है: गौतम अदाणी

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा है कि एनडीटीवी को खरीदना व्यावसायिक अवसर से अधिक एक 'ज़िम्मेदारी' है। 'फाइनेंशियल टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "निष्पक्ष होने का मतलब है कि सरकार ने कुछ गलत किया है तो उसे गलत कहें लेकिन जब सरकार सही काम कर रही हो तो उसे भी दिखाने का साहस होना चाहिए।"