अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग आज देश के लिए मिसाल बन गई है। केजरीवाल ने आगे कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग को दिल्ली महिला आयोग से सीखना चाहिए की काम कैसे किया जाता है। बकौल केजरीवाल, आयोग ने दिल्ली की हर महिला के अंदर सुरक्षा की भावना पैदा की है।