एनसीपी उस पार्टी का समर्थन करेगी जो किसी भी राज्य में बीजेपी को हरा सकती है: नवाब मलिक

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) उस पार्टी को समर्थन देगी जो किसी भी राज्य में बीजेपी को हरा सकती है या टक्कर दे सकती है। उन्होंने कहा, "हम (एनसीपी) केरल में वाम...महाराष्ट्र में शिवसेना व कांग्रेस के साथ हैं...मणिपुर में कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन लगभग तय हो चुका है।"