ज्वेलरी डिज़ाइनर फराह खान अली ने एनसीबी के नाम ट्वीट कर युवाओं में इस्तेमाल होने वाली शब्दावली शेयर की है। दरअसल, एनसीबी ने ड्रग्स केस में सह-आरोपी अरबाज़ मर्चेंट को आर्यन खान द्वारा भेजे गए वॉट्सऐप मेसेज का हवाला दिया था। आर्यन के वकील ने कोर्ट में कहा था, "वॉट्सऐप चैट का...गलत मतलब निकाला जा सकता है...वह निजी बातचीत है।"