एनसीबी के दफ्तर में बैठे अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। मुंबई में एक क्रूज़ पर रेव पार्टी को लेकर हुई छापेमारी में आर्यन समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। एनसीबी के अधिकारियों ने खुफिया सूचना मिलने के बाद यात्री बनकर पार्टी में छापेमारी की और ड्रग्स ज़ब्त किए थे।