नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने क्रूज़ शिप ड्रग्स केस के सिलसिले में फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज़ खत्री को तलब किया है और 14 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होेने को कहा है। यह तीसरी बार है जब एनसीबी ने खत्री को समन भेजा है। इससे पहले एनसीबी ने मंगलवार को खत्री से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की थी।