एनसीबी ने शाहरुख के बेटे समेत 8 लोगों के नाम लिए जिनसे रेव पार्टी को लेकर हो रही है पूछताछ

एनसीबी ने 8 लोगों के नाम बताए हैं जिनसे मुंबई में क्रूज़ पर रेव पार्टी को लेकर पूछताछ चल रही है। एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन से पूछताछ किए जाने की पुष्टि की। बाकी लोगों में अरबाज़ मर्चेंट, मुनमुन धमीचा, नुपुर सारिका, इस्मीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत चोकर, गोमित चोपड़ा शामिल हैं।