गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट 2019 के बाद पहली बार ऐप्पल को पछाड़ते हुए दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। अल्फाबेट का बाज़ार पूंजीकरण बढ़कर $3.973 ट्रिलियन हो गया है जो ऐप्पल के $3.849 ट्रिलियन के बाज़ार पूंजीकरण से लगभग $124 बिलियन अधिक है। वर्तमान में चिपमेकर Nvidia ($4.500 ट्रिलियन) दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है।