'एफआईआर' फेम ऐक्टर विपुल रॉय बने पिता, वीडियो शेयर कर दिखाई बेटी की पहली झलक

'एफआईआर' फेम अभिनेता विपुल रॉय ने बताया है कि वह और उनकी पत्नी मेलिस आतिसी माता-पिता बन गए हैं। ऐक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बेटी की पहली झलक दिखाई और कैप्शन में लिखा, "बेटी हुई है...आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।" विपुल और मेलिस की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी।