दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने आरोप लगाया है कि ऑस्ट्रेलिया ने 2018-टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच में ही बॉल टेंपरिंग शुरू की थी जो केपटाउन के सैंडपेपर विवाद से दो मैच पहले की बात है। उन्होंने कहा कि सभी को इसकी जानकारी थी और पहले टेस्ट में गेंद असामान्य रूप से जल्दी रिवर्स स्विंग होने लगी थी।