थाइलैंड के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। रविवार को भारत ने थाईलैंड को 7-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच में दीपिका ने शानदार हैट्रिक लगाई, जबकि नवनीत कौर ने दो गोल किए। मुमताज खान और सुनेलिता टोप्पो ने भी एक-एक गोल दागा।
read more at Timesnowhindi


