inshorts

एमएसपी पर कानून बनाना संभव नहीं: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी पर कानून बनाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, "इससे यदि किसानों के उत्पाद को कोई दूसरा नहीं खरीदता है तो सरकार पर इसे खरीदने का दबाव बनेगा।" बकौल खट्टर, अब तक इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। कृषि अर्थशास्त्रियों के भी अलग-अलग विचार हैं।