मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गुरुवार को कहा कि अगर सरकार ने किसानों की एमएसपी पर बात नहीं मानी तो किसान और सरकार के बीच बड़ी लड़ाई होगी और वह उसमें गवर्नर पद छोड़कर शामिल हो जाएंगे। वहीं, राजपथ का नाम कर्तव्य पथ करने के सवाल पर उन्होंने कहा, "इसकी ज़रूरत नहीं थी...राजपथ अंग्रेज़ों का दिया नाम नहीं था।"