कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को कहा कि यह अच्छा है कि सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए विधेयक लेकर आई। उन्होंने कहा, "एमएसपी और...जान गंवाने वाले 800 किसानों के परिजन को मुआवज़े जैसे कई मुद्दे हैं जिन पर ध्यान देने की ज़रूरत है।" बकौल वेणुगोपाल, "हम इन मुद्दों पर संसद में सरकार से स्पष्टता मांगेंगे।"