inshorts

एमटीवी 'लव स्कूल' फेम जगनूर अनेजा का मिस्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

फैशन कोरियोग्राफर व एमटीवी 'लव स्कूल' फेम जगनूर अनेजा का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। रनवे के डायरेक्टर अनेजा मिस्र में छुट्टियां मना रहे थे। ऐक्टर करण सिंह छाबड़ा ने जगनूर के निधन पर लिखा है, "यह बेहद चौंकाने वाला है...ज़िंदगी का कुछ पता नहीं है।" जगनूर ने 'लव स्कूल' पार्ट-1 व पार्ट-2 में हिस्सा लिया था।