एमपी के असीरगढ़ किला का महाभारत के अश्वत्थामा से है कनेक्शन
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में स्थित असीरगढ़ किले का कनेक्शन महाभारत काल से है। मान्यता है कि महाभारत के बाद अश्वत्थामा 5000 साल तक यहीं भटकते रहे थे। वहीं, स्थानीय लोगों का मानना है कि आज भी अमावस्या और पूर्णिमा के दिन किले में स्थित गुप्तेश्वर मंदिर में अश्वत्थामा भगवान शिव की पूजा करने आते हैं।