एमपी के झबुआ में लोग जलते अंगारों पर चलकर मनाते हैं होली

झबुआ (एमपी) के कई गांवों में आदिवासी समुदाय के लोग जलते अंगारों पर नंगे पैर चलकर होली मनाते हैं जिसे 'चुल' या 'धुलेंडी' कहते हैं। मान्यताओं के अनुसार, हिंगलाज माता से मांगी हुई मन्नत पूरी होने पर लोग अंगारों पर चलते हैं और इस परंपरा को बच्चे, बुज़ुर्ग और जवान सभी उम्र के लोग निभाते हैं।