एमपी की मंत्री पर लगा ₹1,000 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिए गए जांच के आदेश
मध्य प्रदेश सरकार में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री संपतिया उइके पर ₹1,000 करोड़ की घूस लेने के आरोप लगे हैं।
यह आरोप जल जीवन मिशन के तहत राज्य को मिले फंड में कथित भ्रष्टाचार को लेकर लगाया गया जिसके बाद उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। यह आरोप पूर्व विधायक किशोर समरीते ने लगाया था।