inshorts

एमपी के शख्स ने 50 साल से एक भी पल नहीं सोने का किया दावा

रीवा (मध्य प्रदेश) निवासी 75-वर्षीय मोहनलाल द्विवेदी नामक शख्स का दावा है कि वह पिछले करीब 50 वर्षों से एक पल भी नहीं सोए। द्विवेदी ने 'न्यूज़ 18' को बताया कि वह कई जगह इलाज करा चुके हैं लेकिन इसका कारण पता नहीं चल पाया। बकौल रिपोर्ट्स, द्विवेदी की पत्नी भी दिन में केवल 3-4 घंटे ही सोती हैं।