inshorts

एमपी में कुत्ते के साथ बर्बरता, बिस्किट का लालच देकर पकड़ा और प्लास से उखाड़ दिए दांत

भिंड (एमपी) के एक गांव में एक आवारा कुत्ते के साथ बर्बरता करने के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपियों ने बिस्किट का लालच देकर कुत्ते को पकड़ा और उसे रस्सी से चारपाई पर बांधकर बेरहमी से पीटा व प्लास से दांत उखाड़ दिए। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया था।