एमपी में ज़िला अस्पताल बना 'स्विमिंग पूल', कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

पन्ना (मध्य प्रदेश) में ज़िला अस्पताल में बारिश के बाद पानी भर गया और वो 'स्विमिंग पूल' में तब्दील हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, अस्पताल का ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "सरकार का दावा है कि...हर साल मेंटेनेंस पर करोड़ों खर्च होते हैं, लेकिन दावे की हकीकत सबके सामने है।"