जियोलॉजिकल डिपार्टमेंट के सर्वे में बताया गया है कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी ज़िले में सोने, चांदी और हीरे का अकूत भंडार मिलने की संभावना है। सर्वे के अनुसार, इसके लिए 630 वर्ग किलोमीटर जगह चिह्नित की गई है और 60 से अधिक गांवों में खुदाई किए जाने की संभावना है। यह खुदाई साल 2026 से शुरू हो सकती है।