एमपी में पिता ने पुलिस और पंचायत के सामने बेटी की गोली मारकर की हत्या, 4 दिन बाद होनी थी शादी
एमपी के ग्वालियर में एक शख्स ने पुलिस और पंचायत के सामने अपनी 20-वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से पहले लड़की ने एक वीडियो में कहा था, "घर वाले मुझ पर किसी और से शादी करने के लिए डेली प्रेशर बनाते हैं...मैं विक्की से शादी करना चाहती हूं।" लड़की की 4 दिन बाद शादी होनी थी।