एमपी में बच्चों की मौत से जुड़े कफ सिरप में भर-भरकर मिला पेंट में डलने वाला ज़हरीला पदार्थ

मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत से जुड़े कफ सिरप 'कोल्ड्रिफ' को लेकर तमिलनाडु सरकार की जांच में अत्यंत ज़हरीले केमिकल डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) के हाई लेवल्स की पुष्टि हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि कफ सिरप में 0.1% डीईजी की अनुमति है लेकिन संबंधित सिरप में मात्रा 48% मिली। यह केमिकल पेंट और ब्रेक ऑयल में डलता है।