मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश दरबार ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ फेसबुक पर लिखा था, "हरसूद विधायक 176 तेरी मौत तय है, तीन दिन में तेरा मर्डर हो जाएगा, बच सके तो बच।"