एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- इमरती देवी का रस खत्म हो गया है; बाद में दी सफाई

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गईं राज्य की पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर सवाल पर कहा है, "इमरती देवी का रस खत्म हो गया है।" इमरती ने इसे लेकर एफआईआर कराने की बात कही है। वहीं, जीतू ने कहा, "मेरी मंशा सवाल को...टालने की थी। इमरती जी मेरी बड़ी बहन जैसी हैं।"