एमपी के पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी ने किया बीजेपी छोड़ने का एलान

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैलाश चंद्र जोशी के बेटे व पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने बीजेपी छोड़ने का एलान किया। दीपक जोशी अब कांग्रेस में शामिल होंगे और वह 6 मई को भोपाल में सदस्यता लेंगे। जोशी ने कहा, "मैं अपनी राजनीतिक विरासत संभाल रहा हूं, जिस संगठन में रहा उसका सहयोग मुझे नहीं मिला।"