मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर अजय देवगन की आगामी फिल्म 'थैंक गॉड' पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया, "फिल्म 'थैंक गॉड' में जिस तरीके से...श्री चित्रगुप्त महाराज पर अशोभनीय टिप्पणी की गई है…उससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।"