inshorts

एमपी के सीएम शिवराज और यूपी के सीएम योगी ने महानवमी पर किया 'कन्या पूजन'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महानवमी के अवसर पर भोपाल में अपने आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ 'कन्या पूजन' किया। शिवराज ने कहा, "मां की कृपा सब पर बनी रहे।" वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर में 'कन्या पूजन' किया और कहा, "प्रत्येक प्रदेशवासी सदैव स्वस्थ, समृद्ध व खुशहाल रहे।"