मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने अपना आरटी-पीसीआर कोविड-19 टेस्ट कराया...जिसमें मैं कोविड-19 पॉज़िटिव आया हूं। बकौल शिवराज, "मुझे सामान्य लक्षण हैं। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट किया है। आगामी सभी कार्य मैं वर्चुअली करूंगा।"