निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की एक-एक और तमिलनाडु की 2 राज्यसभा सीटों पर उप-चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया। इन सभी सीटों के लिए 4 अक्टूबर को मतदान होगा। इनमें से 5 सीटें सदस्यों के इस्तीफे के चलते जबकि एक सीट कांग्रेस के राजीव सातव के निधन से खाली हुई है।