एमपी में अवैध रेत खनन जारी है, लोकायुक्त को सबूत सौंपकर जांच की मांग की: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश के खनन मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह के गृह ज़िला पन्ना सहित राज्यभर में अवैध रेत खनन जारी है। उन्होंने कहा, "मैंने लोकायुक्त को हलफनामे के साथ साक्ष्य सौंपे हैं...इसमें कलेक्टर, खनन अधिकारी व खनन मंत्री भी शामिल हैं।" उन्होंने लोकायुक्त से मामले की जांच कराने की मांग की।