एमपी में कच्ची शराब के धंधे में शामिल लोग ज़मानत राशि के लिए बेटियां बेच देते हैं: प्रज्ञा
बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि उन्होंने मध्य प्रदेश में कुछ बस्तियों को गोद लिया है जहां रहने वाले लोग कच्ची शराब बनाने व बेचने में शामिल हैं। बकौल प्रज्ञा, कभी-कभी पुलिस लोगों को पकड़कर ले जाती है तो उनके पास ज़मानत के लिए पैसे नहीं होते और वे बच्चियों को बेचकर अपने लोगों को छुड़वाते हैं।