एमपी में कांग्रेस सरकार गिराने के पीछे शाह का हाथ था, राजस्थान में भी कोशिश की थी: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने के पीछे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हाथ था और पिछले साल उन्होंने राजस्थान में भी यह कोशिश की। उन्होंने आगे कहा, "उन्हें (गृह मंत्री) मध्य प्रदेश का घमंड था, लेकिन राजस्थान के लोगों ने उनके घमंड को चकनाचूर कर दिया।"