मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'द केरल स्टोरी' फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, "यह फिल्म लव जिहाद, धर्मांतरण और आतंकवाद की साज़िश को उजागर करती है।" उन्होंने कहा, "यह फिल्म हमें जागरूक करती है और इस फिल्म को बच्चों समेत सभी वर्गों को देखनी चाहिए।"