एमपी में निकाय चुनाव जीतने पर फ्री बिजली, पानी व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे: केजरीवाल

'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एलान किया कि मध्य प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने पर मुफ्त पानी, बिजली और स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराएंगे। सिंगरौली में एक जनसभा में उन्होंने कहा, "'आप'...ईमानदार और देशभक्त पार्टी है...हम पैसे नहीं खाते...लोगों की सेवा करते हैं। हमें एक मौका दें...यदि काम नहीं करेंगे तो...अगली बार भगा...देना।"