एमपी में बाइक से जा रहे दूल्हा-दुल्हन को दिग्विजय के बेटे ने अपनी गाड़ी में बिठाया

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे व राघोगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह कड़ी धूप में बाइक से जा रहे दूल्हा-दुल्हन को अपनी गाड़ी में बिठाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में दूल्हे से जयवर्धन बोल रहे हैं, "बैठो मेरे साथ, बहू को आराम से बिठाओ।"