पन्ना (एमपी) की अमानगंज नगर परिषद की अध्यक्ष सारिका खटीक को लोकायुक्त पुलिस ने एक शख्स से ₹30,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। सागर के लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, उन्होंने शख्स से उसकी लिफ्टिंग मशीन के बकाया बिलों के भुगतान कराने के एवज़ में रिश्वत मांगी थी। सारिका, हटा से बीजेपी विधायक उमा देवी खटीक की बेटी हैं।